Skip to main content

कैसे कह दूँ की मेरा भारत महान हैं ?

बचपन से बस यही पढ़ा और गुना की भारत विश्व का सर्वश्रेस्ठ  देश है , और भारतीय सभ्यता और संस्कृति विश्व  की सर्वश्रेस्ठ संस्कृति रही है !स्कूल में कंठस्थ किया , कई वाद विवाद प्रतियोगिताओ में अवार्ड जीते भारतीय संस्कृती को विश्व की सर्वश्रेस्ठ संस्कृति का पहरेदार  बनकर।

गर्व से सीना फूल जाता था , जब किसी बाहरी को हमारी सभ्यता संस्कृति की बड़ाई करते सुनता था , और खून भी खौल उठता था अगर किसी ने जरा भी पश्चिमी सभ्यता को हमसे श्रेस्ठ बताने की कोशिश की तो  !

लेकिन आज उम्र के इस पड़ाव पे जहां 30 की गिनती शुरू हुई है , मैं ये कह सकता हूँ की जो लोग 'मेरा भारत महान ' के नाम पे गला फाड़ रहे हैं , वो या तो किसी मुगालते में हैं , या किस्मत से समाज में व्याप्त विकृतिओ से उनका सामना नहीं हुआ है

भारत को महान न मानाने  के मेरे पास कुछ कारन है , उनमे एक प्रमुख कारन है

जातिवाद
---------

मेरा ये प्यारा देश जाति में बांटा हुआ है ! लेकिन उससे क्या फर्क पड़ता है ? 
हाँ थोड़ा नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ता है , लेकिन और क्या ?

क्या आप यही सवाल उस लाश के सामने पूछ सकते हैं , जिसे दूसरी जाति  में प्यार करने के कारन , पेड़ से लटका के मर डाला गया !
जो खुशकिस्मत थे , वो इस दुनिया से चले गए , लेकिन बड़े बदनसीब इस दुनिया में अपने प्यार का ही गाला घोंट के जी रहे हैं ! क्योंकि इस समाज इस देश में अपने मर्जी से प्यार और शादी की आज भी इजाजत नहीं है !
परंपरा , इज्जत , संस्कार के नाम पर ये निर्णय लिया जाता है की आप किससे शादी करे और किससे नहीं !

इसके अलावा ऐसे लाखो लोग हैं ,  जो  सिर्फ अपनी शादी इसलिए ढो रहे है , क्योंकि डरते हैं की क्या कहेंगे लोग , ये समाज !
समाज , जो लोगो को परंपरा और संस्कार के नाम पर घुट घुट के  जीने को मजबूर कर दे , वो एक आधुनिक और महान कैसे हो सकता है

लोगो से समाज और समाज से देश बनता है , जिसका समाज इतना दकियानूसी सोच रखता हो , वो देश कैसे महान हो सकता है !


कुछ अन्य कारन भी है , जिनके बारे में कभी विस्तार से लिखूंगा , आज यहीं तक !




       

Comments

Popular posts from this blog

kavita

कविता  जी नहीं मैं कोई कविता कहने नहीं जा रहा हूँ । बल्कि कविता एक लड़की का नाम है , जो मेरे जेहन में कहीं बहुत अंदर परतों के नीचे दबी हुई है, शायद उसे मेरा नाम भी याद न हो , लेकिन क्या फ़र्क़ पड़ता है , हम लड़को ने कब इस बात की फिक्र की है। मेरी कहानी उन लड़को की कहानी है , जिन्हे लड़कियां तो पसंद आ जाती हैं , पर या तो लड़कियों को वो पसंद नहीं आते ,या फिर कभी अपने दिल की बात कह नहीं पाते ।  भाग १ साल:2000 स्कूल : केंद्रीय विद्यालय  जोरहट, असम मुझे याद है , जब पापा ने मुझे बोला की हम अब केन्द्रीय विद्यालय अम्बाला से ट्रांसफर ले के असम जा रहे हैं , मैं बहुत नाराज हुआ था, बहुत गुस्सा भी हुआ था । बालमन कभी समझ नहीं पाया की इसमें पापा का कोई दोष नहीं है , आर्मी में पोस्टिंग किसी के हाथ नहीं होती ! मैं बहुत ही भारी मन से अम्बाला से अपना नाम कटा के असम के लिए घर वालो के साथ निकला , एक ऐसी जगह , जिसके बारे में हमेशा गलत ही सुना , जिससे भी बताया  उसने कहा की बड़ी ख़राब जगह जा रहे हो ।  मन बैठ जाता था सुन सुन के। खैर वो दिन भी आ गया जब मैंने जोरहट में क...

Triund Trek : Why you should be careful and prepared for it?

I was planning to go to Triund since last year, but was able to fulfill my wish only on 27th may 2016. Like anyone else, I went through lots of blogs and found that Triund trek is a fairly easy trek, only the last stretch is bit tough.so I was quite relax and excited for my first solo trek. Now, after completing this trek, my opinion differs from others. Let's start with: How to Go? Delhi > Macleodganj : Either take HRTC(Himachal Road Trasnport Corporation) bus or go by train till pathankot and then take a bus. i would suggest to take rest in macleodganj on the day you reach there, so that you can start with fresh legs next morning. Towards Triund... Start by Macleodganj>Dharmkot 2.5 km Dharmkot > galu Devi temple 1.5 km approx. Took me around two hours to reach galu devi My suggestion Take a cab up to Galu devi, because if you start trekking from McLeodganj itself, you soon would find yourself exhausted till reaching galu devi, a...